फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पानी की टंकी परिसर में बंद छुट्टा पशुओं को नहीं छोड़ा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। मझगवां ब्लॉक के गांव ढकिया में पानी की टंकी परिसर में दूसरे दिन रविवार को भी छुट्टा पशु बंद रहे। छुट्टा पशुओं को गोशाला न भेजने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचीं एसडीएम विदुषी सिंह ने गोशाला भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने भूखे पशुओं के लिए चंदा एकत्रित कर चारे और पानी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि छुट्टा गोवंश काफी समय से फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। लगातार छुट्टा पशुओं का गोशाला भेजने की मांग की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को इन्हें पकड़कर पानी की टंकी परिसर में बंद किया गया। उसके बाद उनमें से 40 छुट्टा पशुओं को अनिरुद्धपुर गोशाला के लिए भेज दिया गया। इसके बाद यहां करीब 40 छुट्टा पशु पड़े रहे। रविवार को दिन में छुट्टा पशुओं को गोशाला नहीं भेजने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। एसडीएम आंवला विदुषी सिंह ने बताया कि जो गोवंश टंकी परिसर में हैं, उन्हें भी दो से तीन दिन में अन्य गोशालाओं में भेज दिया जाएगा। इस आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। सभी गोवंशों के खाने-पीने की व्यवस्था कर दी गई है। अनिरुद्धपुर गोशाला में अब गोवंशों को रखने के लिए जगह नहीं
सचिव विकास गौतम ने बताया कि यहां से 40 गोवंशों को अनिरुद्धपुर गोशाला में भेजा जा चुका है। मगर अभी भी टंकी परिसर में 40-45 गोवंश शेष बचे हैं। उन्हें भी ग्रामीण गोशाला में भेजने की जिद पर अड़े हुए हैं। अब वहां की गोशाला में और गोवंश रखने की क्षमता नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें