फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरपाल के गांव को मिला पंचायत का वीरता पुरस्कार

Sat, 13 Feb 2016 02:01 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश सरकार ने पंचायत के रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के लिए सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के गांव लहर को चुना है। यह पुरस्कार ग्राम पंचायत में विकास कार्यों तथा महिलाओं के लिए किए गए प्रयासों की वजह से प्रदान किया जाता है। प्रदेश सरकार ने लहर के लिए पिछले ग्राम पंचायत कार्यकाल में किए गए कार्यों की वजह से चुना है। पूर्व ग्राम प्रधान विनीता यादव लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगी। पुरस्कार के रूप में उनको एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इस पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी जिलों से 20 ग्राम पंचायतों को चुना गया है। बरेली में लहर पुरस्कृत होने वाला एकमात्र गांव है। जिले से डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने इस गांव को प्रस्तावित करके पुरस्कार के लिए शासन को भेजा था। प्रदेश के पंचायती राज मंत्रालय ने इस पर मुहर भी लगा दी। शुक्रवार को इसका आदेश डीपीआरओ कार्यालय में आ गया। लहर की पूर्व प्रधान विनीता यादव सपा जिलाध्यक्ष के भतीजे आदेश प्रताप सिंह गुड्डू की धर्मपत्नी हैं। गुड्डू आलमपुर जाफराबाद के ब्लाक प्रमुख हैं और इस बार हुए पंचायत चुनाव में लहर गांव से उनके पिता रामभाग सिंह यादव प्रधान चुने गए। रानी लक्ष्मीबाई पंचायत पुरस्कार के लिए शासन से मानक निर्धारित हैं। यह पुरस्कार पंचायत सशक्तिकरण के लिए प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें