फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर की बेटी से अभद्रता करने वाला सूदखोर गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी यश रस्तोगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

घटना से आहत होकर ट्रांसपोर्टर की बेटी ने की थी आत्महत्या की कोशिश

बरेली। ट्रांसपोर्टर के घर में घुसकर मारपीट और पत्नी-बेटी से अभद्रता करने के आरोपी सूदखोर को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से आहत होकर ट्रांसपोर्टर की बेटी ने फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की थी। आरोपी सूदखोर को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर में रहने वाले ट्रांसपोर्टर ने अक्तूबर, 2020 में बमनपुरी के रहने वाले यश रस्तोगी उर्फ चंदन से एक लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें वह 70 हजार रुपये लौटा चुके थे, लेकिन यश उनसे 70 हजार रुपये और मांग रहा था। आरोप है कि 28 जून की रात करीब नौ बजे यश रस्तोगी नशे में धुत्त होकर ट्रांसपोर्टर के घर में घुस गया। उसके साथ एक वकील और एक अन्य युवक भी था। रकम न देने पर इन लोगों ने ट्रांसपोर्टर से मारपीट की। पत्नी बचाने आई तो उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। बेटी से भी अभद्रता की। इससे आहत होकर बेटी फंदे पर लटक गई। किसी तरह किबाड़ें तोड़कर उसे फंदे से उतारा गया। वह अस्पताल में है, उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद यश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें