फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार सवार इंजीनियर की मौत

Sun, 07 Feb 2016 02:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भुता रोड पर ट्रक की टक्कर से कार में सवार रेलवे के इंजीनियर अजीत सक्सेना की मौत हो गई। जबकि मां-बाप समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। अजीत परिवार के साथ लखनऊ से शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के अशरफ खां छावनी के रहने 40 वर्षीय अजीत सक्सेना रेलवे में इंजीनियर हैं। सिटी स्टेशन पर उनकी तैनाती है। शनिवार की रात को वह अपने पिता आरसी विक्कल, मां मिथलेश कुमारी, बहन समीक्षा, बहनोई मुकेश कुमार पत्नी कविता सक्सेना और बारह साल के बेटे ग्रंथ के साथ लखनऊ में शादी में शामिल होकर लौट रहा था। रास्ते ट्रक ने चुर्रा गांव के पास उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को छोड़कर बाकी सभी जख्मी हो गए। घायलों में पत्नी, बहन और पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर में ट्रक चालक समेत दो की मौत
बरेली। बड़ा बाईपास पर बिलवा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह चार बजे बिलवा पुल के पास अज्ञात वाहन ने गोरखपुर से गाजियाबाद जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय ट्रक चालक मोहसिन निवासी ग्राम खड़ाउल, थाना काकरखेड़ा, मेरठ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 वर्षीय सानू निवासी बिशाखेड़ी, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। ट्रक में सवार उनका तीसरा साथी 25 वर्षीय गुलफाम निवासी ग्राम दोला, थाना अमीनगर सराय, जिला बागपत बुरी तरह जख्मी है। गुलफाम का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शवोें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा। एसओ इज्जतनगर सतेंद्र यादव ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को सूचना भिजवाकर बुला लिया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा लिखकर ट्रक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जाएगी। 
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें