फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल के गुबार के बीच जाम के झाम में फंस रहे शहरवाले

विज्ञापन
सेटेलाइट लोड पर उड़ रहे धूल के गुबार। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। जल निगम की कार्यदायी संस्था ने शहर के अधिकांश रास्तों पर मनमर्जी से सीवर लाइन विछाने के लिए खुदाई करके ऐसी बदइंतजामी कर दी है कि हालात सुधरने में नहीं आ रहे। श्यामगंज चौराहे के आसपास रास्तों पर तो सबसे बुरा हाल है। पूरे दिन लोग यहां धूल के गुबारों के बीच जाम में फंस रहे हैं। मंगलवार को भी ऐसे ही हालात से शहरवासी जूझते दिखे।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने खोदे गए गड्ढे से श्यामगंज चौराहे के आसपास वाले सभी प्रमुख रास्तों का हाल खराब है। यहां जाम लगना आम बात हो गई है। चौराहे पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस कोशिश करती है पर सड़क तंग होने, टेंपो वालों की मनमानी से वाहन फंस ही जाते हैं। मंगलवार दोपहर तक मालियों की पुलिया के पास वाहनों को रोक रोककर गुजारा गया। यहां कहीं मिट्टी में पानी पड़ने से दलदल हो गया है तो कहीं हवा के साथ गर्द उड़ रही है। शाम साढ़े पांच बजे श्यामगंज चौराहे पर जाम लग गया। लोग वाहन निकालने के लिए जूझते रहे। चौराहे के पास ही तैनात ट्रैफिक पुलिस का कुछ स्टाफ खड़ा होकर बातों में मशगूल था तो बाकी स्टाफ ने स्थिति बिगड़ने पर ई-रिक्शा और ऑटो को खदेड़ना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें