फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने डीआईजी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई

विज्ञापन
Facebook - फोटो : social media
विज्ञापन

लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने पर पकड़ में आया मामला, डीआईजी ने कराई ब्लॉक
विज्ञापन

डीएम शाहजहांपुर, सीओ रामपुर और एडीजी ऑफिस के इंस्पेक्टर की फर्जी आईडी भी बना चुके ठग

बरेली। ठगों ने अब बरेली रेंज के डीआईजी राजेश पांडेय की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। इस आईडी के जरिये लोग ठगी का शिकार होते उससे पहले ही मामला पकड़ गया और डीआईजी ने उसे ब्लॉक करा दिया। इससे पहले ठग डीएम शाहजहांपुर, सीओ रामपुर और एडीजी ऑफिस के इंस्पेक्टर की फर्जी आईडी भी बना चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बरेली में तैनात रहे सीओ धर्म सिंह मार्छाल की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया था। इन दिनों वह रामपुर जिले में सीओ मिलक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने आईडी ब्लॉक कराई, उसके अगले दिन ही एडीजी अविनाश चंद्र के ऑफिस में तैनात इंस्पेक्टर हरचरन सिंह की फर्जी आईडी बना दी गई लेकिन यह मामला भी पकड़ में आ गया और उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को सचेत कर दिया। अब डीआईजी राजेश पांडेय की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। इस आईडी से लोगों को जब फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई तो उन्होंने फोन करके डीआईजी को सूचना दी और फिर उन्होंने फर्जी आईडी को ब्लॉक करा दिया। इससे कुछ दिन पहले डीएम शाहजहांपुर इंद्र विक्रम सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला भी सामने आ चुका है।

अमरोहा में मिली आईडी बनाने वाले की लोकेशन

डीआईजी की फर्जी आईडी बनने के बाद साइबर सेल भी हरकत में आ गई। जांच में सामने आया कि यह आईडी दिल्ली से लिए गए मोबाइल नंबर से अमरोहा में बनाई गई है। डीआईजी ने उसे गिरफ्तार कर पूरा गैंग बेनकाब करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने फेसबुक पर इस बारे में अपडेट कर लोगों को सचेत रहने को भी कहा है।

मेरी फर्जी आईडी बनाने की जानकारी आते ही उसे ब्लॉक करा दिया। आईडी बनाने वाले की लोकेशन अमरोहा में मिली है। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। - राजेश पांडेय, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें