फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नालों से स्लैब गिराने पहुंची टीम को लौटाया, दोबारा गई तो कब्जा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बानखाना मोहल्ले में नालों के ऊपर डाली गई स्लैब सफाई में बाधा बन रही है। इसे हटाने के लिए शनिवार को सुबह नगर निगम की टीम पहुंची तो पार्षद ने लौटा दिया। कब्जे नहीं हटाने दिए। उसके बाद नगर आयुक्त के आदेश पर दोबारा टीम गई और कब्जे तुड़वाया। बानखाना में अतिक्रमण के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित है। नगर आयुक्त तक शिकायत आई तो उन्होंने टीम को भेजा।
विज्ञापन

टीम पहुंची और जेसीबी ने जैसे ही स्लैब तोड़ना शुरू किया तो बानखाना वार्ड के पार्षद शमीम अहमद कुछ लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि नाले से स्लैब हटाएंगे तो लोगों का अपने घरों और प्रतिष्ठानों में आवागमन बाधित होगा। लोग नाले में गिर सकते है। खुला नाला पहले भी जानलेवा साबित हुआ है। मौके पर विरोध के तेवर को देखते हुए टीम वापस लौट गई।
जब नगर आयुक्त ने दोपहर बाद टीम को फिर से भेजा तो टीम ने कब्जे हटवाए। टीम का नेतृत्व कर रहे उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने कहा कि कोई विरोध नहीं हुआ। आवागमन के लिए लोगों के घर प्रतिष्ठान के सामने की स्लैब छोड़ दी गई। शेष नाले की स्लैब को हटवाया गया है ताकि सफाई हो सके। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें