फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्टॉक का मिलान, खरीद बिक्री का टीम ने खंगाला रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोबाइल कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के आवास, गोदाम, कार्यालय पर छापा की सूचना से व्यापारियों और उद्यमी एक दूसरे को कॉल कर टीम की लोकेशन टटोलते रहे। दूसरी ओर, ईडी टीम स्टॉक रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त कर स्टॉक का मिलान कराते रहे।
विज्ञापन

बताते हैं कि टीम ने सलाना कारोबार और आय का आंकड़ा भी जुटाया। वित्तीय लेनदेन समेत कारोबारी गतिविधि और कहां-कहां बड़े सौदे किए गए उसकी जानकारी दी जुटाते रहे। हालांकि, अब तक की जांच में क्या रहा इस पर ईडी टीम ने कोई बयान जारी नहीं किया है। ईडी के छापा की जानकारी सुबह करीब दस बजे व्यापारियों को हुई तो चर्चाएं शुरू हो गईं। आशुतोष के करीबी और परिजन के संपर्क में रहे कारोबारी सकते में रहे। परिवार के लोगों से संपर्क की कोशिश नाकाम होने पर क्षेत्रीय करीबी, दुकानदारों के नंबर लेकर उनसे टीम की लोकेशन पता करते रहे।
रात करीब 12 बजे तक टीम की जांच जारी रही। मंगलवार को खाद्य एवं सौंदर्य प्रसाधन आदि एजेंसियों के स्टॉकिस्ट होने की वजह से सुबह दस बजे से सेल्समैन और कार्यालय, गोदाम के कर्मचारी, पल्लेदार भी पहुंचते रहे, लेकिन किसी को प्रवेश नहीं मिला। घंटों तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


आशुतोष का पता बताने में भी कतराते रहे पड़ोसी
ईडी के छापा की सूचना के बाद आवास पर सन्नाटा सा रहा। कुछ व्यापारी कारोबार के संबंध में आशुतोष से मुलाकात के लिए गली में पहुंचे लेकिन पड़ोसियों ने भी जानकारी से इंकार कर दिया। मौजूद सेल्समैन आवास का पता बताते रहे। लोगों का कहना था कि छापा की जानकारी सभी निवासियों को है। आशुतोष से संपर्क की जानकारी पर कहीं कोई मुसीबत न हो, इस आशंका पर पता नहीं बता रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें