फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टूटी बुढ़ापे की लाठी...जिनमें बसती थी जान, उन्हें छीन ले गया काल

विज्ञापन
सड़क हादसे में दो बेटों सहित पिता की मौत पत्नी बेटी घायल।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। शाहजहांपुर के कांट में हुए सड़क हादसे में इकलौते बेटे और दो पोतों की मौत से गिहार बस्ती निवासी वृद्धा मालती देवी के बुढ़ापे की लाठी टूट गई। खबर सुनकर वह दहाड़ें मारकर रोती रहीं।
विज्ञापन

उनको संभालने के लिए लोग जुटे रहे। उनकी तीन बेटियां मौके पर पहुंच गईं। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल था। यह सब देख लोग भी द्रवित हो गए।
वृद्धा मालती देवी के पति की मौत कई वर्ष पहले हो गई थी। उनका इकलौता बेटा जितेंद्र उनकी बुढ़ापे की लाठी था। दोनों पोते सिद्धार्थ और बीरबल को देखकर उनकी आंखों में चमक आती थीं, लेकिन मंगलवार को हुए हादसे से वह सदमे में आ गईं। हालांकि वह निहार कर सड़क की ओर देखती रहीं और उम्मीद जता रही थीं कि उनके बच्चे लौट कर आ जाएंगे।
तीनों के शव जब एंबुलेंस से बस्ती में पहुंचे तो उनके अंतिम दर्शन के लिए गिहार बस्ती व आसपास से काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार कराया गया। परिवार में ताऊ के बेटे जगदीश ने मुखाग्नि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें