फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी अधिक पड़ने से बिजली की मांग बढ़ी पर आपूर्ति भी खूब हो रही : एके शर्मा

विज्ञापन
बरेली। सर्किट हाउस पहुचें मंत्री का स्वागत करने को पहुचें लौग - संवाद
विज्ञापन
बरेली। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस बार गर्मी अधिक पड़ी है, इसके कारण बिजली की मांग बढ़ी है। इसी कारण प्रदेश सरकार 20 हजार मेगावाट की जगह 26 हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति कर रही है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह बरेली मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करने आए हैं। बिजली और नगर विकास उनका विभाग है, ऐसे में उनकी वह अधिक चिंता करेंगे। इससे पहले भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री और बाल विकास मंत्री प्रतिभा शुक्ला का स्वागत किया। मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा आदि मौजूद रहे। अधिकारियों में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., आईजी रमित शर्मा, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, सीडीओ जग प्रवेश, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें