बरेली। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला रविवार को बरेली पहुंचेंगी। वह सुबह नौ बजे से सवा दस बजे तक प्रभारी मंत्री एके शर्मा के साथ सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में मौजूद रहेंगी। पौने ग्यारह बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उपस्थित रहेगीं। दोपहर साढ़े बारह बजे जिले के प्रभारी मंत्री के साथ सर्किट हाउस में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के विकास कार्यों से संबंधित लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर दो बजे बदायूं प्रस्थान करेंगी।