फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नौ दिन पृथ्वी पर सीधी पड़ेंगी सूर्य की किरणें, खूब तपेगा नौतपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को अगले नौ दिन तक प्रचंड तपिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने नौतपा में नौ दिन तक गर्म पछुआ हवा के प्रवेश, आसमान साफ होने और पृथ्वी पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ने से पारा के और तपने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी न्यूनतम हो जाती है। लिहाजा, बादल न हों तो धूप बेहद तेज होती है। सूर्य की किरणें सीधी यानी लम्बवत पड़ती हैं। तापमान तेजी से बढ़ता है। शनिवार को दोपहर बाद नौतपा लगेगा। लिहाजा, इसका प्रभाव देर रात या 26 मई से पड़ने के संकेत हैं। इस दौरान हवा का वेग कम होगा। अभी अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हो रहा है। अगर कोई खगोलीय घटना न हुई तो अगले नौ दिनों तक इसमें दो डिग्री बढ़त का अनुमान है।

अतुल के मुताबिक नौतपा से एक दिन पहले ही हवा की दिशा बदल गई। पुरवा की जगह अब पछुआ चल रही है। राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों की गर्म हवा शहर में प्रवेश करने लगी है। तेज धूप और गर्म हवा की जुगलबंदी से पारा और चढ़ेगा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक नौतपा 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। भीषण गर्मी से तापमान बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने लगता है। इस वजह से समुद्र की ओर से आने वाली हवा बादल के साथ प्रवेश करती है। अनुकूल माहौल बनने पर जून के पहले सप्ताह में बारिश के आसार हैं।

23/24 मई की रात को हवा की दिशा बदलने से पारा तपा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से यह अब तक की सबसे गर्म रात रही। वहीं, शुक्रवार को भी दिनभर पारा तपा और 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। हवा में नमी का स्तर 22 से 47 फीसदी रहा।
विज्ञापन


सात दिन का अनुमानित तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
25 मई 28.6 41
26 मई 28 42.4
27 मई 27.7 43
28 मई 27 43
29 मई 28 41.8
30 मई 27 42
31 मई 28 41.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें