फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिनभर सता रही धूप, रात की उमस से नींद बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सप्ताहभर से दिन में धूप झुलसा रही है और भीषण उमस की वजह से लोग जागकर रात बिता रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार से राहत िमिलने के आसार हैं। जारी बुलेटिन में अनुकूल माहौल बनने पर बादल मंडराने और निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से शाम पांच बजे तक तेज धूप लोगों को झुलसाती रही। कूलर और पंखे बेअसर रहे। घरों और कार्यालयों में एसी चालू रहे। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर उमस भारी पड़ी। रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर दिन में 56, रात में 66 फीसदी रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक नमी की अधिकता ही उष्मीय विकिरण की प्रमुख वजह रही। आंचलिक मौमस विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक तराई क्षेत्रों में आंशिक विक्षोभ सक्रिय होने से बादल मंडरा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
40.7
29.8
धूप निकलेगी, तेज हवा चलेगी, शाम को बादल छाएंगे।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें