फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूप करा रही तपिश का अहसास, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन से थमी बारिश के बाद निकल रही धूप अब तपिश का अहसास कराने लगी है। बुधवार को दिन भर तेज धूप और बादलों की आवाजाही रही लेकिन बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। ऊष्मीय विकिरण से उमस ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठा निम्न वायुदाब क्षेत्र दक्षिणी राजस्थान के ऊपर अवदाब में परिवर्तित होने से मानसून की सक्रियता में कमी आई है। जो नेपाल की ओर बढ़ रहा है। 11, 12 सितंबर को नेपाल से सटे उत्तरी उत्तर प्रदेश के इलाकाें में बारिश के आसार हैं।
बरेली में बादल छाएंगे और अनुकूल माहौल बनने पर रिमझिम के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33.7 डिग्री और 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 80 फीसदी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम इनपुट
33.7
26.2
धूप निकलेगी। बादल छाएंगे। उमस हावी रहेगी।
सुबह 5:55
शाम 6:22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें