फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार साल से उपकेंद्र अधूरा, एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे ठेकेदार और अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीडीए की रामगंगानगर आवासीय योजना में चार साल से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण अधूरा पड़ा है। यहां 33 केवी लाइन तक नहीं डाली जा सकी है। इसी वजह से उपकेंद्र विद्युत निगम को हस्तांतरित भी नहीं हुआ है। यह उपकेंद्र 2x10 एमवीए का है। लाइन नहीं डाले जाने के सवाल पर बीडीए, विद्युत निगम के अधिकारी व ठेकेदार एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
विज्ञापन

रामगंगानगर के क्षेत्रफल और आबादी के मुताबिक वहां के लिए 40 एमवीए विद्युत आपूर्ति स्वीकृत की गई है। फिलहाल, यहां हरूनगला उपकेंद्र से आपूर्ति की जा रही है। इसकी वजह से उपकेंद्र ओवरलोड चल रहा है। 2x10 एमवीए के पहले उपकेंद्र का निर्माण शुरू कराए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) को करीब चार साल हो गए हैं। इसके बावजूद निर्माण अधूरा है। यहां 33 केवी की लाइनों को बालीपुर से जोड़ा जाना है। बीडीए के एक्सईएन का कहना है कि 33 केवी लाइन विद्युत निगम को डालनी है, जबकि विद्युत निगम के मुताबिक उपकेंद्र का काम ही पूरा नहीं है। उन्हें लाइन डालकर बीडीए ही देगा।


घटिया क्वालिटी की वजह से निर्माण रोकने की चर्चा
बीडीए सूत्रों के मुताबिक निर्माणाधीन उपकेंद्र का ज्यादातर काम डेढ़ साल पहले ही हो चुका है। सिर्फ लाइनें खींचने का काम बाकी है। इसके परमिशन के लिए बीडीए के अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। घटिया क्वालिटी की वजह से निर्माण रोके जाने की भी चर्चा है। एक अधिकारी ने बताया कि बीडीए उपाध्यक्ष भी उपकेंद्र को लेकर काफी नाराज हैं। ठेकेदार सामान बदलने का आश्वासन दे रहा है। इसी वजह से उसकी किस्त भी नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र का निर्माण हो चुका है, टेस्टिंग भी हो चुकी है। 33 केवी लाइन को बालीपुर से जोड़ा जाना है। इसकी अनुमति के लिए विद्युत निगम को पत्र भेजा गया है। यह काम विद्युत निगम को ही करना है। योगेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत (बीडीए)

उपकेंद्र को काम पूरा हुए डेढ़ साल हो गया है। हाईवे से जो लाइन जानी है, उसकी अनुमति नहीं मिल रही है। बीडीए के अधिकारियों को अनुमति लेनी है। यह अनुमति मिलने के बाद ही आगे का काम पूरा हो सकेगा। - अजीत शर्मा, ठेकेदार

हमने बीडीए को पत्र भेजा था। उनका काम अधूरा है। उनको अनुमति क्यों नहीं मिली, हमें नहीं पता। अधूरा उपकेंद्र ले लेंगे तो सप्लाई कहां से देंगे। लाइनें डालने के बाद ही उपकेंद्र चलाया जा सकता है। यह बीडीए और उनके ठेकेदार ही जाने। - विपुल शुक्ला, उप खंड अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें