फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक सप्ताह से चल रहा धरना एसडीएम के आश्वासन पर किया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। तहसील गेट पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा पिछले एक सप्ताह से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार दोपहर एसडीएम विदुषी सिंह के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने बताया कि अधिकरियों द्वारा उनकी चार प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया है। इसके बाद यूनियन ने सर्वसम्मति से धरना स्थगित करने का फैसला लिया है। किसानों से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आश्वासन भी दिया गया है। मंगलवार को किसानों द्वारा पहले से तय पंचायत के मद्देनजर एसडीएम ने पंचायत से पहले किसान नेताओं से अपने कार्यालय में काफी देर तक चर्चा की, जिनमें लंबे समय से मनौना गांव में लंबित भूमि विवाद के समाधान, तहसील परिसर के पीछे स्थित भूमि पर अवैध कब्जे के विवाद में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने, बरसेर गांव में जलभराव की समस्या को देखते हुए कच्चा नाला खुदवाने, केसरपुर में बिजली आपूर्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने के अलावा आगामी 12 जनवरी को किसानों की इफको से जुड़ी मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, बहेड़ी अध्यक्ष राजेश सिंह, कासिफ रजा, महाराज सिंह, ढाकन लाल, मोहिनी यादव, सवित्री देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें