फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिम्मेदारियों का तनाव पुरुषों को कर रहा परेशान, मदद मांगने में भी हिचक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पारिवारिक जिम्मेदारी, बच्चों का भविष्य, नौकरी का दबाव, सामाजिक अपेक्षाओं के सामने मजबूत बनने की कोशिश पुरुष मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। वह मदद मांगने में भी हिचकते हैं। लिहाजा, टेलीमानस पर कॉल कर टूटते मनोबल की कहानी साझा करते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर टेलीमानस के कॉलर प्रोफाइल में पुरुषों की हिस्सेदारी महिलाओं से अधिक दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अक्तूबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार, टेलीमानस पर संपर्क करने वालों में 54.18 फीसदी पुरुष और 45.82 फीसदी महिलाएं थीं। आंकड़े बताते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद लेने वालों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है। यह आंकड़ा सिर्फ कॉल करने वालों का है, न कि मानसिक बीमारी से पीड़ितों का।
मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार के मुताबिक, मनकक्ष में भी हर महीने करीब तीन सौ से चार सौ लोग आते हैं। करीब 50 कॉल आत्महत्या वाले विचारों से संबंधित होती हैं। इनमें ज्यादातर पुरुष होते हैं। काउंसलिंग कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। जरूरत पर दवाएं भी दी जाती हैं।
विज्ञापन


मदद मांगना भी जिम्मेदारी का ही एक हिस्सा
मानसिक तनाव को छिपाने के बजाय परिवार और दोस्तों से बात करना, जरूरत पड़ने पर मनोचिकित्सक की मदद लेना और नियमित दिनचर्या अपनाना जरूरी है। मानसिक परेशानी कमजोरी नहीं है और मदद मांगना भी जिम्मेदारी निभाने का ही हिस्सा है। हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें