फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में राज्य कर विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य कर विभाग ने बकायेदारों की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में है। इसके लिए सदर तहसील से पत्राचार कर संबंधित लोगों की चल-अचल संपत्तियों का विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन

रबड़ी टोला एसके इंटरप्राइजेज पर वाणिज्य कर बकाये की वसूली लंबित है। इसकी वसूली भू राजस्व के रूप में की जा रही है। बकायेदार मोहम्मद रिजवान खान की चल-अचल संपत्तियां खोजी जा रही हैं। खंड-नौ के असिस्टेंट कमिश्नर ने तहसीलदार सदर से पत्राचार कर राजस्व अभिलेखों में मोहम्मद रिजवान खान की चल-अचल संपत्ति का विवरण मांगा है। उन्होंने तहसीलदार से यह भी कहा है कि यदि अगले 15 दिन में संपत्ति की जानकारी दी जाती है तो यह मान लिया जाएगा कि बकायेदार के पास कोई संपत्ति नहीं है। न्यू हिंदुस्तान एग्रो फर्टीलाइजर, ए-12 उद्यान महानगर पर बकाया वसूली के लिए गौरव कुमार और वर्तिका सेल्स एंड मार्केटिंग, सी-एक सर्वोदय नगर से बकाया के संबंध में हिमांशु गुप्ता की भी चल-अचल संपत्ति का विवरण मांगा है। तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित बकायेदारों की चल-अचल संपत्ति राजस्व अभिलेखों में जांचने के लिए उन्होंने कर्मियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें