फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिप्टी आरएमओ समेत 17 अधिकारियों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 17 अधिकारियों से डीएम ने जवाब-तलब कर लिया है। इसमें डिप्टी आरएमओ, जिला आबकारी अधिकारी, अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक, विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता, खान निरीक्षक आदि शामिल हैं। डीएम अविनाश सिंह ने कहा है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर वह कार्रवाई के लिए शासन से पत्राचार करेंगे। हिदायत दी है कि जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से करें, ताकि जनता में जनसुनवाई पोर्टल के प्रति विश्वास बढ़े। डीएम अक्तूबर में प्राप्त शिकायतों के फीडबैक संदर्भों की समीक्षा कर रहे थे। बहेड़ी व नवाबगंज के पूर्ति निरीक्षक, भुता के सीडीपीओ, बहेड़ी के चकबंदी अधिकारी, सब रजिस्ट्रार, आलमपुर जाफराबाद, फरीदपुर व भुता ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी, मीरगंज के सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी व नवाबगंज एवं मीरगंज निकाय के ईओ से भी जवाब तलब किया है। डीएम ने बताया कि 17 अधिकारियों में से डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय और बहेड़ी व नवाबगंज के पूर्ति निरीक्षक का शिकायत निस्तारण में स्तर बहुत ही खराब है। डिप्टी आरएमओ ने तीन मामलों का निस्तारण किया है। इसमें से दो में असंतुष्टि का फीडबैक मिला है। सीडीपीओ भुता के स्तर से निस्तारित 18 शिकायतों में से 10 में असंतुष्ट फीडबैक आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें