फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः दिलेर गैस एजेंसी संचालिका ने हिस्ट्रीशीटर के छक्के छुड़ाए

विज्ञापन
गैस एजेंसी की संचालिका अंजू। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

आरोपी राजा को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार, एजेंसी से लैपटॉप व अन्य सामान किया सील

बरेली। जिस हिस्ट्रीशीटर की पूरे इलाके में दहशत है, उसे गैस एजेंसी की संचालिका से उलझना महंगा पड़ गया। गैस एजेंसी पर मारपीट और गला दबाने की कोशिश करने के बाद दिलेर गैस एजेंसी संचालिका ने कुछ ग्रामीणों की मदद से उसे दबोच लिया। हिस्ट्रीशीटर की धमकियों की परवाह किए बगैर रिपोर्ट भी दर्ज कराई। कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गैस एजेंसी पर तोड़फोड़ के दौरान लैपटॉप समेत क्षतिग्रस्त सामान को भी सील कर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शहर में रहने वाली अंजू सिंह की बुखारा में गैस एजेंसी है। अंजू के मुताबिक रविवार शाम पांच बजे उनकी गैस एजेंसी पर मिर्जापुर में रहने वाला राजा उर्फ जितेंद्र चौबारी के विष्णु, रवि, शैलेंद्र समेत कई साथियों के साथ गैस सिलिंडर लेने आया। स्टॉक में सिलिंडर न होने के कारण उन्होंने इनकार किया तो वे लोग गालीगलौज करने लगे। विवाद बढ़ा तो उसने उनका गला दबाने की कोशिश की। उन्होंने हिम्मत कर शोर मचाया तो अंदर से उनकी सहायक पल्लवी और बाहर से कुछ गांव के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद राजा को दबोच लिया गया।
अंजू ने चार आरोपी नामजद कर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। दरअसल शराब माफिया के तौर पर जाने जाने वाले राजा के आतंक से पूरा इलाका परेशान था। आरोपी राजा ने अंजू से कहा था कि उसके खिलाफ बीस से ज्यादा केस चल रहे हैं। वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती लेकिन अंजू डरने के बजाय ग्रामीणों की मदद से राजा को दबोच लिया। इंस्पेक्टर कैंट धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक राजा ग्रामीणों से छूटकर भाग गया था। पुलिस ने मंगलवार रात उसे हिरासत में ले लिया। बाकी आरोपी भी पकड़े जाएंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजा और विष्णु की हिस्ट्रीशीट प्रस्तावित कर शासन को भेजी जा चुकी है। जल्द ही उसकी संस्तुति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें