फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोलर ऊर्जा से भी संचालित होगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन अब सौर ऊर्जा से होगा। इससे बिजली की समस्या खत्म होगी और प्लांट सुचारू रूप से चलेगा। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए तेजी के साथ मशीनों का लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

करीब 24.18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्लांट का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। नगर निगम इस प्लांट को सौर ऊर्जा से संचालित करेगा। इससे बिजली की बचत होगी और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। शहर से प्रतिदिन निकलने वाले करीब 500 मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव होगा। लगभग 90 फीसदी कचरे की प्रोसेसिंग की जाएगी। यह प्लांट सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल पर आधारित है। गीले कचरे से जैविक खाद और बायोगैस बनेगी। सूखे कचरे जैसे प्लास्टिक और कागज को रीसाइक्लिंग किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से लैंडफिल पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी। बाकरगंज स्थित कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की तैयारी है। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि इस आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में सोलर पावर के जरिए पूरी प्रक्रिया संचालित होगी। इससे बिजली न होने पर भी कोई समस्या नहीं आएगी। यह प्लांट पर्यावरण के अनुकूल बनेगा। सबसे पहले कचरे को गीले और सूखे रूप में अलग किया जाएगा।


कुल कचरे का करीब 90 फीसदी हिस्सा उपयोग में लाया जा सकेगा
सूखे कचरे जैसे प्लास्टिक, कागज और धातु को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया से कुल कचरे का करीब 90 फीसदी हिस्सा उपयोग में लाया जा सकेगा। बहुत कम कचरा ही लैंडफिल में जाएगा। नगर निगम के अधिकारी इसी महीने कार्यदायी एजेंसी और तकनीकी टीम के साथ बैठक करेंगे। वे आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे ताकि शहर को इस नई तकनीक का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन



अतिक्रमण हटाकर वसूला 65 हजार का जुर्माना

बरेली। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने पीलीभीत रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों का सामान जब्त कर लिया गया। अभियान के दौरान कई जगहों पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों की प्रवर्तन टीम के साथ नोकझोंक भी हुई, हालांकि, कड़े रुख के आगे किसी की न चली और टीम ने अवैध कब्जों को मौके से हटा दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 65 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। टीम प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और मुख्यमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें