फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर लगा जाम खुलवा रहे सिपाहियों पर सभासद के भाइयों ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
देवरनिया। कानपुर में हुई घटना को लेकर जब हर व्यक्ति गम और गुस्से में है, ऐसे माहौल में बरेली-नैनीताल फोरलेन हाईवे पर लगा जाम खुलवाने के दौरान दो सिपाहियों पर सभासद के भाइयों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना देवरनिया के हलका नंबर एक में तैनात सिपाही जॉनी और सोनू सिंह शुक्रवार दोपहर देवरनिया स्थित एसबीआई बैंक शाखा से ड्यूटी कर लौट रहे थे, तभी उन्हें रेलवे स्टेशन के पास बरेली-नैनीताल हाईवे पर जाम लगा मिला। जाम खुलवाने के लिए दोनों सिपाही सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े ऑटो और पिकअप को हटवाने लगे। सिपाहियों ने सभासद लल्ला खां के भाई पिकअप चालक मुस्तफा और रईस से अपने वाहन हटाने को कहा तो दोनों सिपाहियों से भिड़ गए। उन्होंने कुछ और लोगों को भी मौके पर बुला लिया और फिर सिपाहियों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए। सूचना पर थाने से फोर्स पहुंचा तो हमलावर भाग गए। सिपाही जॉनी की ओर से मुस्तफा और रईस को नामजद करते हुए पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल सिपाहियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इधर, सभासद लल्ला खां ने बताया कि वह बरेली में हैं। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें