फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश के बाद आसमान साफ, धूप निकलने से चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो दिन हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार को बादलों का जमावड़ा थमा। दिनभर धूप निकली। चार डिग्री बढ़त के बाद दिन का पारा सामान्य स्तर पर जा पहुंचा। हालांकि, हवा में मौजूद नमी से गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग ने सुबह-शाम कोहरे का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के असर से पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ अब थम गया है। इससे दो दिन तक बादल मंडराए और अब धूप निकल रही है। उन्होंने फिलहाल तापमान स्थिर रहने का अनुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम पारा 29.8 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री बढ़त के बाद 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 91 फीसदी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन

मौसम इनपुट



29.8

17.5



धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडराने का अनुमान है।

सुबह 6:22



शाम 5:29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें