फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गायिका को सरेराह रोककर छेड़खानी, विरोध करने पर सिर फोड़ा

Mon, 15 Dec 2025 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। देवी जागरण में भजन गायन करने वाली युवती को सरेराह रोककर दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए युवती ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत हाईवे के किनारे स्थित एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह देवी जागरण में भजन गायन करती है। गरगईया गांव के रहने वाली दूसरे समुदाय के युवक की ईको गाड़ी को वह बुकिंग पर ले जाती। आरोपी ने उससे गाड़ी की मरम्मत कराने और भतीजे की शादी के नाम पर 50 हजार रुपये उधार लिए थे।
कई बार मांगने के बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए। रविवार को तकादा करने पर गाली-गलौज करके भगा दिया। थाने जाने पर आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया। जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ने के साथ ही सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों को जुटता देख आरोपी फरार हो गया। मामले में कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें