फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Price: एक लाख रुपये के पार हो सकते हैं सोने के दाम, चांदी भी सवा लाख तक पहुंचने के आसार

Fri, 04 Apr 2025 05:35 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सोने-चांदी के दाम में बीते कई माह से तेजी जारी है। बरेली में बृहस्पतिवार को सोना 93,000 रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी एक लाख रुपये प्रतिकिलो बिकी।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शेयर बाजार की उथल-पुथल के बीच निवेशकों को सोने की चमक ज्यादा रास आने लगी है। चांदी की तेज चाल भी उनको मालामाल कर रही है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि से सालभर के भीतर ही बिकवाली पर अच्छा लाभ मिल रहा है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 के सापेक्ष 2024-25 में सोने-चांदी की बिक्री में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे उनके चेहरे खिले हुए हैं।

विज्ञापन


सोने-चांदी के दाम में बीते कई माह से तेजी जारी है। बृहस्पतिवार को सोना 93,000 रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी एक लाख रुपये प्रतिकिलो बिकी। सराफा एसोसिएशन के मंत्री सुदेश अग्रवाल ने बताया कि कीमतों के साथ ही सोने-चांदी की बिक्री भी बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शहर के लोगों ने 36 हजार किलो सोना व 40 हजार किलो चांदी की खरीदारी की थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 39,600 किलो सोना व 44 हजार किलो चांदी की बिक्री हुई है। दो माह के भीतर ही सोना एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम को पार कर जाएगा। 

ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में पुलिसकर्मियों ने युवक को किया अगवा, दो लाख रुपये मांगे, चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित
विज्ञापन


एक लाख रुपये किलो बिक रही चांदी के भी सवा लाख रुपये तक जाने की संभावना है। कारोबारियों के मुताबिक, निवेशक फिजिकल के साथ ही डिजिटल तरीके से भी सोने-चांदी में निवेश कर रहे हैं। यह उनकी रिटायरमेंट और लंबी-अवधि के लिए बचत की रणनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन

सोने में निवेश को सुरक्षित मान रहे लोग
शहर के लोग सोने-चांदी में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने आए एक दंपती ने बताया कि तीन वर्ष पहले उन्होंने शेयर बाजार में तीन लाख रुपये का निवेश किया था, पर उम्मीद के अनुरूप रिटर्न नहीं मिल सका। कहा कि सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की वजह से जेवर बेचने पर हर बार रकम बढ़ कर मिल रही है। इस कारण इसमें निवेश कर रहे हैं।  

सहालग के लिए बुकिंग शुरू
नवरात्र के बाद सहालग की शुरुआत हो जाएगी। अप्रैल, मई व जून में जेवरों की बिक्री अधिक होती है। व्यापारी इसे लेकर तैयारी कर रहे हैं। बाजार में ग्राहकों की आमद शुरू हो गई है। ग्राहक हल्के व भारी दोनों तरह के जेवर की मांग कर रहे हैं। महंगाई से बचने के लिए लोग सहालग के लिए अभी से जेवरों की बुकिंग व खरीदारी कर रहे हैं। फिलहाल, कम वजन वाले जेवरों अंगूठी, पैंडल, पायल, चेन आदि की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें