फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूमि अधिग्रहण की अड़चन दूर, 28 एकड़ जमीन पर होगा एयरपोर्ट का विस्तार

Fri, 04 Apr 2025 05:27 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली एयरपोर्ट का 28 एकड़ जमीन पर विस्तार होगा। 30 हजार वर्गमीटर भूमि पर टर्मिनल भवन बनेगा। विमानों के लिए सात एप्रेन, दो टैक्सी वे का निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एयरपोर्ट विस्तार के लिए भू अधिग्रहण की अड़चन दूर हो गई है। अब 28 एकड़ जमीन पर इसका विस्तार होगा। इसके लिए 23 एकड़ जमीन किसानों से खरीदी जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों को उम्मीद है कि इसका हस्तांतरण इसी माह हो जाएगा। इसी के साथ एयरपोर्ट नए स्वरूप में आकार लेने लगेगा। एप्रेन और टर्मिनल भवन आदि बनेंगे। टैक्सी वे के लिए पांच एकड़ जमीन वायुसेना से लेने का प्रस्ताव है। इसके लिए मंजूरी का इंतजार है।

विज्ञापन


अगस्त 2024 में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार ने हवाई अड्डे के विस्तार के संबंध में प्रदेश सरकार को पत्र भेजा था। पत्र के अनुसार, एयरपोर्ट पर बड़ा टर्मिनल, एप्रेन, टैक्सी वे समेत अन्य निर्माण कार्य कराए जाने हैं। 

ये भी पढ़ें- कैफे की आड़ में गलत काम: तीन महिलाएं और 10 पुरुष गिरफ्तार, बरेली के पॉश इलाके में रातभर चली कार्रवाई
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर एयरपोर्ट के आसपास के गांवों के किसानों से भूमि खरीदने के निर्देश दिए। मुड़िया अहमदनगर और चावड़ गांव की करीब 22.9 एकड़ भूमि चिह्नित की गई। अधिग्रहण से पूर्व नियमानुसार आपत्तियां मांगी गईं।

तहसीलदार भानु प्रताप के मुताबिक, ज्यादातर आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। एसडीएम कोर्ट में अनुसूचित जाति की जमीन से संबंधित कुछ मामले लंबित हैं। उनका मुआवजा सुरक्षित रखा जाएगा। फैसले के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

दो चरण में होगा निर्माण
एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल के मुताबिक, हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणवार निर्माण कार्य शुरू होंगे। वर्तमान में टर्मिनल भवन तीन हजार वर्गमीटर में है। इसे पहले चरण में 15 हजार और दूसरे चरण में 30 हजार वर्गमीटर तक विस्तार दिया जाएगा। वर्तमान में एयरपोर्ट पर तीन एप्रेन हैं। इन्हें दस किया जाना है। सात और एप्रेन का निर्माण होगा। एक और टैक्सी वे बनाया जाएगा।

दो टैक्सी वे बनने से बड़े विमानों का आवागमन होगा शुरू
अभी विमान को एप्रेन तक पहुंचने के लिए एक टैक्सी वे है, जो एयरफोर्स के दायरे में आता है। प्रस्तावित दूसरे टैक्सी वे की चौड़ाई ज्यादा होगी ताकि बड़े विमानों की आवाजाही एप्रेनतक हो सके। इससे बरेली से सीधी उड़ान शुरू होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

विमान व स्लॉट की अड़चन दूर हो तो शुरू हो कुशीनगर और दिल्ली की उड़ान
एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक कुशीनगर और दिल्ली की उड़ान के लिए एयरलाइंस को मंजूरी मिल चुकी है। कुशीनगर के लिए एयरलाइंस ने नया विमान मंगाया है। दिल्ली के लिए स्लॉट मिलने का इंतजार है। वर्तमान में बरेली एयरपोर्ट से मुंबई, बंगलूरू की उड़ान हो रही है। आने वाले दिनों में हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता, झारखंड, दक्षिण भारत के शहरों तक कनेक्टिविटी का प्रयास है। एयरलाइंस को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें