क्योंकि पुलिस का कहना है कि जब वृद्धा के घर की तलाशी ली गई थी तो वहां एक व्यक्ति से ज्यादा लोगों का खाना बना हुआ था। इसमें पूड़ी व रोटियां अलग-अलग बनी थीं। दाल भी सामान्य दिनों से ज्यादा बनी थी। वृद्धा ने जो कपड़े पहने थे वो भी अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर थे। मौके पर संघर्ष के निशान नहीं थे।
Pilibhit: लैब टेक्नीशियन ने फंदा लगाकर दी जान, मरने से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल, कही थी ये बात
ऐसे में अब पुलिस को इस बात की आशंका है कि किसी परिचित के लिहाज से दुलारी देवी ने खाना बनाया होगा। उन्हें खाने या फिर अन्य तरह कोई विषाक्त पदार्थ दे दिया गया होगा और फिर मौके पर दूसरी स्थिति बना दी गई होगी। पुलिस मानकर चल रही है कि ऐसा हुआ तो विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हो सकती है।
संदिग्ध चौकीदार को लेकर जुटाए जा रहे साक्ष्य
दुलारी देवी की हत्या के बाद से कई टीमें सादा कपड़ों में इलाके में घूम-घूमकर लोगों से बात कर रही हैं। संदेह के तौर पर पकड़े गए चौकीदार से पूछताछ के बाद उससे जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। ताकि अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता को लेकर भी स्थिति साफ हो सके।
बेटी ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
घटनाक्रम पता चलने के तीसरे दिन खरसैनी गांव की वृद्धा दुलारी देवी उर्फ गुलाबो की बेटी ने मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उनका शव सोमवार शाम उन्हीं के गन्ने के खेत में मिला था। मंगलवार को गांव में अंत्येष्टि हुई थी। इसके बाद इकलौती पुत्री खेमवती की ओर से मां की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। बुधवार को पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभाल ने बताया कि दुलारी देवी के मामले में पैनल से कराई गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट न होने से असमंजस बना है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। पुलिस सटीक खुलासा करेगी।