फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सावन का दूसरा सोमवार कल, ठसाठस होकर चलीं हरिद्वार, ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन का दूसरा सोमवार कल यानी 21 जुलाई को है। इसके बाद 23 जुलाई को शिवरात्रि है। इससे पहले बरेली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले शिव भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को बरेली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनें ठसाठस होकर चलीं। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सड़क यातायात डायवर्ट होने के कारण अन्य रूटों की ट्रेनों में भी भीड़ रही।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के कारण शुक्रवार रात आठ बजे से 23 जुलाई को रात 10 बजे तक बरेली होते हुए गुजरने वाले सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर रोडवेज बसों समेत सभी भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। इस कारण कई मार्गों पर दूरी के साथ यात्रा का समय और किराया बढ़ गया है। इसके चलते लोग इन मार्गों पर बसों के स्थान पर ट्रेनों से यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं।
सावन के मद्देनजर रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन भी कर रहा है, लेकिन लगातार बढ़ रही भीड़ के कारण यह नाकाफी साबित हो रही हैं। बरेली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने-आने वाली किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं है। ट्रेनों में सामान्य टिकटों की बिक्री में भी इन दिनों इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि बरेली से हरिद्वार, ऋषिकेश, मुरादाबाद, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली के सामान्य टिकट ज्यादा बिक रहे हैं। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच भी लगाए गए हैं। कांवड़ मेला विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। हरिद्वार, ऋषिकेश जाने-आने वाली ट्रेनों में पूरे सावन यही स्थिति रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें