फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी की मौत छिपाकर की दूसरी शादी, उसे भी दे दिया तलाक

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

दहेज मांगने और गर्भपात कराने का भी आरोप, एसएसपी से शिकायत

बरेली। एक युवक ने पहली पत्नी की मौत की बात छिपाकर दूसरी महिला से शादी कर ली। महिला को इसका पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करा दिया और दहेज की मांग करते हुए तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर पति और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

देवरनिया के गुलामनगर में रहने वाली महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 24 अगस्त को बहेड़ी के लोधीपुर गांव के युवक से हुई थी। शादी के बाद पर उसे पता चला कि यह उसके पति की दूसरी शादी है और पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसको दो बेटियां भी हैं। मगर शादी के समय ससुरालियों ने उससे ये सरी बातें छिर्पाइं। उसने विरोध किया तो सास, ननद, देवर और पति दहेज न मिलने की बात कहकर मायके वालों से कार दिलाने की मांग करने लगे। वह ढाई महीने की गर्भवती थी तो गर्भपात भी करा दिया और दो नवंबर को तीन तलाक देकर निकाल दिया। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें