फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी से छेड़खानी करता है शोहदा, विरोध पर पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक शोहदा लड़की से छेड़खानी करता है। लड़की के पिता ने विरोध जताया तो उनकी पिटाई कर दी गई, प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी शख्स ने बताया कि उनकी बेटी से दिनेश कुमार नाम का युवक रास्ते में छेड़खानी करता है। विरोध पर वह उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। जब वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे तभी दिनेश उनकी बेटी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा था। उन्होंने विरोध किया तो दिनेश ने उन्हीं को पीट दिया। प्रेमनगर पुलिस मामला दर्ज कर दिनेश की तलाश कर रही है। ब्यूरो

घर में घुसकर किशोरी से की अश्लील हरकत

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि 13 जून की रात वह अपने पति के साथ छत पर सो रही थीं। तभी आरोपी नवी खां उनके घर में घुस आया। उसने नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। बेटी की आवाज सुनकर दंपती नीचे आए तो नवी खां उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कैंट थाने में नवी खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें