फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल को किया मर्ज, लेकिन नहीं बढ़ाई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के तीन कमरों में 144 बच्चों का संवर रहा भविष्य
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र में स्कूल को तो मर्ज कर दिया गया है, लेकिन यहां अभी तक सुविधाएं नहीं बढ़ाई गईं। इससे यहां पढ़ने आ रहे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। हरेला गांव के प्राथमिक विद्यालय के 40 बच्चों को गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विलय कर दिया गया है। एक अगस्त से प्राथमिक स्कूल को बंद कर दिया गया है। उसमें पढ़ने वाले 40 बच्चों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भेजा जा रहा है। माध्यमिक विद्यालय में सिर्फ चार कमरे हैं, जिसमें एक कमरा पुस्तकालय, खेल सामग्री सहित लैब के लिए उपलब्ध है। बाकी 104 बच्चे पहले से ही पढ़ रहे हैं। अब प्राथमिक विद्यालय के 40 बच्चे और बढ़ने से बच्चों की संख्या बढ़कर 144 हो गई है। यहां पहुंचने वाले बच्चों को कमरों में बैठने के लिए जगह कम पड़ गई है। इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

स्कूल शिक्षा महानिदेशक को भेजा पत्र
इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ के सामने उठाया तो शिक्षकों ने भी शासन के आदेश के आगे असमर्थता जताई। ग्रामीण खेमकरण, सोनी, नन्हेलाल, ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीडीओ बरेली सहित स्कूल शिक्षा महानिदेशक लखनऊ को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है। गांव के प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को रजिस्टर्ड डॉक द्वारा पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

स्कूल के ऊपर से गुजर रही है हाईटेंशन लाइन
हरेला गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के ऊपर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन के तार भी गुजर रही है। इससे बच्चों के ऊपर खतरा बना रहता है। लाइन को हटाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजे गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन



बनवाए जाएंगे अतिरिक्त कमरे : बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर शीशपाल सिंह ने बताया कि एक किलोमीटर तक की दूरी के विलय किए गए स्कूल फिर से शुरू किए गए हैं। शासन को पूरी जानकारी दी गई है। इस स्कूल में बच्चों के लिए और कमरे बनवाए जाएंगे। विद्युत हाईटेंशन लाइन की भी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें