फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली के बाद काम पर वापसी की जल्दी ट्रेनों से समय पर पूरी नहीं हो रही यात्रा

Sat, 07 Mar 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली के बाद कामगारों की घरों से वापसी शुरू हो गई है। इस बीच ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रा समय से पूरी नहीं हो रही। शुक्रवार को पूर्वांचल, बिहार व बंगाल की ओर से आने वाली ट्रेनें फुल रहीं। इस बीच विशेष के साथ-साथ नियमित गाड़ियों ने भी यात्रियों को इंतजार कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ आठ घंटे और 14207 पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। 12369-70 कुंभ एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12325 गुरुमुखी एक्सप्रेस, 14229 योग नगरी एक्सप्रेस, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस, 14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस ने भी एक से दो घंटे तक इंतजार कराया। 12229 लखनऊ मेल, 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 12392-91 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 22356 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 13308-07 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं।
इसके अलावा 13020-19 बाघ एक्सप्रेस, 22542 वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ, 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल, 13009-10 दून एक्सप्रेस, 12232-31 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट भी देरी से आईं। चार विशेष गाड़ियों ने भी शुक्रवार को छह घंटे तक इंतजार कराया। ऐसे में यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें