फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्म परिवर्तन की अफवाह फर्जी, युवती नेपाल की निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज (बरेली)। सरनिया गांव में पंजाब की किशोरी के धर्म परिवर्तन और निकाह की सूचना पुलिस की जांच में फर्जी साबित हुई है। पुलिस ने गुजरात से दोनों को बुला लिया। पता लगा कि युवती पंजाब की नहीं, बल्कि नेपाल की रहने वाली है।
विज्ञापन

वह हिंदू समुदाय से है और पहले से शादीशुदा है। गुजरात के अहमदाबाद में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती है। युवक से दोस्ती की वजह से उसकी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने साथ चली आई है।
पांच दिन पहले पुलिस को किसी ने सूचना दी कि सरनिया गांव में एक मौलाना को किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर दूसरे समुदाय के युवक से निकाह कराने के लिए बुलाया गया है। पुलिस पहुंची तो परिवार के लोग घर में ताला डालकर भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवक-युवती गुजरात गए हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने दोनों को कॉल कर सीबीगंज थाने बुलाया। युवती ने पुलिस पूछताछ और एसएसपी के समक्ष दर्ज बयान में बताया कि वह हिंदू है। उसने न तो धर्म परिवर्तन और न ही युवक से निकाह किया है।
फुफेरी बहन की शादी में आई थी
युवती ने बताया कि वह गुजरात के अहमदाबाद में अपना पार्लर चलाती है। युवक भी अहमदाबाद में कारचोबी का काम करता है। दोनों अच्छे दोस्त हैं। तीन अप्रैल को युवक की फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने वह फरीदापुर चौधरी आई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की फर्जी अफवाह फैला दी। डर के कारण वे दोनों छह अप्रैल को वहां से चले गए थे। पुलिस के बुलाने पर लौट आए। युवती ने बताया कि वह विवाहित है और अपने परिजनों के साथ जाना चाहती है।
नेपाल से आ रहे युवती के परिजन
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एहतियात के तौर पर युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है। युवती के बयान एसएसपी के यहां दर्ज कराए हैं। युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है। उसके परिजन आ रहे हैं। इसके बाद युवती को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें