फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनचले बरातियों ने की छेड़खानी विरोध पर उजाड़ दी झोंपड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र में सड़क किनारे मच्छरदानी बेच रही युवती के साथ बरातियों ने अश्लील हरकत और छेड़खानी की। जब घरवालों ने विरोध किया तो बरातियों ने पिटाई कर दी और उनकी झोंपड़ी तोड़ दी। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर के मैगलगंज का परिवार शहर में डोहरा रोड पर सड़क किनारे झोंपड़ी डालकर मच्छरदानी बेचकर गुजारा करता है। बारादरी थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 15 मई की शाम उनके परिवार की युवती मच्छरदानी बेच रही थी। एक बरात उधर से गुजरी तो उसमें से आठ-दस लड़के उसकी तरफ आकर मच्छरदानी का दाम पूछने लगे। युवती के दाम बताने पर लड़कों ने अश्लील टिप्पणी कर दी। युवती के परिवारवालों ने मना किया तो मनचले युवती को देखकर अश्लील इशारे करने लगे।
परिवार ने मनचलों से हाथ जोड़कर जाने को कहा तो वह पास में रखे बांस ले आए और परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। परिवार की झोंपड़ी और दुकान उजाड़ दी। आसपास इकट्ठे हुए लोगों ने बताया कि हमला करने वाले वीरेंद्र, सुदेश कुमार, गुरजीत सिंह, अखिलेश सिंह, आशीष और उमेश हैं। इनके साथ बदायूं और शाहजहांपुर के भी लड़के थे। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब मनचलों को सबक सिखाने के लिए उनकी तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें