फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिव मंदिरों के मार्ग खस्ताहाल, कांवड़ियों को करेगा बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के शिव मंदिरों के मार्ग खस्ताहाल हैं। मार्ग पर कंकड़-पत्थर दिख रहे हैं। सड़कें कहीं उखड़ी हैं तो कहीं-कहीं गड्ढे हैं। यह स्थिति बृहस्पतिवार को अमर उजाला की पड़ताल में सामने आई। सावन शुरू होने में 14 दिन का समय है। इस अवधि में हालत न सुधरी तो कांवड़ियों को कंकड़-पत्थर चुभेंगे।
विज्ञापन

नाथनगरी के सात शिवमंदिरों में कांवड़िये जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। बारिश के बाद सड़कों की स्थिति और खराब हो गई है। श्यामगंज के सेठ गिरधारी लाल मंदिर मार्ग पर कई महीनों से गड्ढे हैं जब नगर निगम के अधिकारी नहीं चेते तो आसपास के व्यापारियों और पल्लेदारों ने खुद गड्ढों को मलबा डालकर भर दिया। ब्यूरो

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू करा दिया गया है। सभी जेई अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों को ठीक कराएंगे। मैं खुद भी कांवड़ियों के मार्गों का निरीक्षण करूंगा। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकतर मार्ग को अभियंताओं ने ठीक करा दिए हैं। एक टीम बनाई गई है जो नए गड्ढे होने पर उन्हें तत्काल भरवाएंगी। सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त रखा जाएगा। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

कहां क्या हाल मिला
त्रिबटीनाथ मंदिर से प्रेमनगर धर्मकांटा की ओर गई सड़क कई स्थानों पर उखड़ी पड़ी है।
बाकरगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास अलखनाथ मंदिर को जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है।
सुभाषनगर पुलिया के नीचे से तपेश्वरनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।
श्यामगंज चौराहे पर पुल के नीचे सड़क उखड़ी पड़ी।
कालीबाड़ी मंदिर के मार्ग पर सड़क पर डिप ऊंचे-नीचे हैं।
सेठ गिरधारी लाल मंदिर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।

लोगों की बात
नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान
अगर श्रद्धालुओं का ख्याल नगर निगम को होता तो सेठ गिरधारीलाल मंदिर के मार्ग का ये हाल न होता। जब नगर निगम ने सड़क के गड्ढे नहीं भरवाए तो पल्लेदारों ने मलबा डालकर उन्हें पाटा है। -प्रदीप अग्रवाल, श्यामगंज
श्यामगंज में हर रोज कोई न कोई ई-रिक्शा गड्ढों में पलटता है। मैंने भी गिरते हुए लोगों को उठाया है। मार्केट की सड़क का नवीनीकरण कराना जरूरी है। - गोपाल खंडेलवाल, श्यामगंज

पार्षदों की बात

सेटेलाइट और चौपुला की ओर से आने वाले भोले के तमाम श्रद्धालु श्यामगंज की ओर से आते जाते हैं। इनके मार्ग में श्यामगंज पुल के नीचे और काली बाड़ी मंदिर के निकट तथा श्यामगंज के सेठ गिरधारीलाल मंदिर मार्ग उखड़ गया। - जयप्रकाश, सिकलापुर
तपेश्वरनाथ मंदिर का प्रमुख मार्ग के कई हिस्से खस्ताहाल हैं। मैं तो यही सोचती हूं। कैसे मंदिर तक श्रद्धालु पहुंच पाएंगे। नगर निगम से मार्ग के नवीनीकरण का आग्रह है। - शालिनी वर्मा, सुभाषनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें