फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 27 गांवों के पास पहुंची नदी की धार, कटान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। गुर्जर गोटिया मजरा बेहरा गांव को रामगंगा नदी अपने आगोश में लेने को तैयार दिख रहा है। गांव से कुल 40 मीटर की दूरी पर नदी बह रही है। इसी तरह 27 गांवों के पास नदियों की धार पहुंच गई है। इस बारिश में आने वाली बाढ़ की आशंका से इन गांवों में कटान होने के डर से ग्रामीण भयभीत हैं। मजरा बेहरा के ग्राम प्रधान ने डीएम से बाढ़ खंड विभाग द्वारा बांध बंधवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मजरा बेहरा के ग्राम प्रधान ओमवीर गुर्जर ने एसडीएम फरीदपुर के द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भिजवाया है, जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत का गुर्जर गोटिया से रामगंगा नदी सोमवार को 40 मीटर की दूरी पर बह रही है। गांव में कई सरकारी भवन है। रामगंगा से 40 मीटर की दूरी पर गांव में बने सरकारी अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन, खाद्यान भवन, गोशाला व अन्य सरकारी भवनों को रामगंगा नदी के कटान से भारी नुकसान हो सकता है।
पिछले दो वर्ष पूर्व नदी ने गांव का काफी कटान कर दिया था, जिसमें बाढ़ खंड द्वारा बांध बंधवाया गया, लेकिन वह कम लंबाई का था, जिससे गांव की काफी सीमा असुरक्षित रह गई। पिछले वर्ष आई बाढ़ में रामगंगा नदी गांव से कुल 40 मीटर की दूरी पर आ गई। इस बार भी बारिश और बाढ़ से गांव के रामगंगा की चपेट में आने का खतरा है, जिस कारण से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्राम प्रधान ने गांव में बाढ़ खंड द्वारा बांध बंधवाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन

-
14 गांव मध्यम तो 14 अन्य साधरण रूप से होते हैं प्रभावित
एसडीएम के अनुसार बारिश में नदियों में आने वाली बाढ़ से 27 गांव ज्यादा प्रभावित होते हैं। 14 गांव मध्यम रूप से, जबकि 14 अन्य गांव साधारण रूप से प्रभावित होते हैं। कुल मिलाकर 55 गांवों प्रभावित होते हैं।

बाढ़खंड विभाग को पत्र लिखकर कराए जाएंगे बचाव कार्य : एसडीएम
एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन ने बताया कि खल्ल्पुर, सैदपुर, वाकरगंज समेत 27 गांव बारिश के समय बहगुल, रामगंगा नदी से प्रभावित हैं। बाढ़खंड विभाग को पत्र जारी कर स्थलीय निरीक्षण कर बचाव कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें