फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रावास की रेलिंग गिरी, मार्केट खस्ताहाल, गिरने का है खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के दौरान बांस मंडी स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के छात्रावास की रेलिंग सड़क पर गिर गई। इससे वहां खड़े ऑटो व रिक्शे क्षतिग्रस्त हो गए। अगर यह दिन में गिरती तो खतरा हो सकता था। पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि नगर निगम की लाजपत राय मार्केट जर्जर अवस्था में खड़ी है। दीवारों में दरारें हैं। छज्जे चटक गए हैं। किसी समय गिर सकते हैं। एक ओर की दीवार खस्ताहाल है। पिछली नगर आयुक्त मौके पर पहुंची थीं। खस्ताहाल हो चुके एक हिस्से को गिरवाया था। अब बाकी हिस्से भी खस्ताहाल हो गए हैं। इनके गिरने का खतरा है। ब्यूरो
विज्ञापन

बटलर प्लाजा मार्केट के भूतल में डेढ़ फुट तक भरा पानी
बटलर प्लाजा के सी और डी ब्लाॅक में भूतल पर स्थित करीब 20-25 दुकानों में एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया। पानी निकलने में पांच-छह घंटे लगे। राजेंद्रनगर थाना परिसर में सोमवार को शाम तक पानी भरा रहा। सिकलापुर में शोरूमों में पानी घुसने से लाखों रुपये का फर्नीचर खराब हो गया है। बटलर प्लाजा के व्यापारी दुर्गेश खटवानी ने बताया कि दस साल बाद ऐसा जलभराव हुआ है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

शहर के निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति रही। नगर निगम की टीमों ने मौके पर जाकर जलनिकासी कराई। मैंने खुद भी सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, बीसलपुर चौराहा और पशुपतिनगर समेत कई क्षेत्रों में मौके की स्थिति देखकर जलनिकासी का इंतजाम कराया है। जलभराव वाले सात स्थान चिह्नित कर वहां सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन




स्मार्ट सिटी की सड़क धंसी
अय्यूब खां चौराहे से चौपुला रोड और नावेल्टी रोड पर सड़क धंस गई। चौपुला से कुतुबखाना के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के निकट भी सड़क धंस गई है। मौके पर खतरे से बचाव के कोई इंतजाम भी नहीं किए गए। अगर कोई दूर से न देख पाए तो उसके गिरने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें