फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केसर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व पीलीभीत बहेड़ी संसदीय क्षेत्र के सांसद जितिन प्रसाद ने चार मार्च को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर केसर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने के लिए सिफारिश की थी। रेल मंत्री ने जितेंद्र प्रसाद के पत्र का अवलोकन करते हुए रेल अधिकारियों को केसर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाने का निर्देश देते हुए निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि आधुनिक तकनीक व सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए इस अंडरपास का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

बता दें इस रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना घंटों जाम लगता है। वर्षों से यहां पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग लोग करते चले आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के इस प्रयास से लोगों ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें