नवाबगंज। झोलाछाप के उपचार से पशुओं को हो रही हानि की शिकायतों के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने तहसील नवाबगंज के पशु चिकित्साधिकारी को झोलाछाप को चिह्नित कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
लंबे अरसे से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मनमोहन पाण्डेय को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में झोलाछाप खुलेआम पशुओं का उपचार कर रहे हैं। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी सेंथल डाॅ. धीरज पाल गंगवार को झोलाछापों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पशु चिकित्साधिकारी ने जांच शुरू कर दी है। संवाद