फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलाल सर्टिफिकेट देने का सिलसिला सरासर गलत : मौलाना शहाबुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बुधवार को कहा कि जिन लोगों ने हलाल सर्टिफिकेट देने का सिलसिला शुरू किया है, वो शरीयत की रोशनी में सरासर गलत है। मजहब की आड़ में पैसा कमाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस बात से सहमत नहीं हूं कि इस पैसे को आतंकवाद के लिए खर्च किया जा रहा है। अगर ऐसा है तो हुकूमत इसकी जांच कराएं।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि कागज के एक छोटे से टुकड़े पर हलाल सर्टिफिकेट लिख देने से कोई भी चीज हलाल नहीं हो सकती है। कोई भी चीज हलाल करने के लिए जरूरी है कि शरीयत ने जो पैमाना मुकर्रर किया है, उस पैमाने को अपनाया जाए।
जब तक शरीयत की तरफ से लागू की गई शर्तें पूरी नहीं होती, उस वक्त तक हलाल नहीं समझा जा सकता। मौलाना ने कहा कि चंद लोगों ने हलाल सर्टिफिकेट देने की एक संस्था खोल रखी है। जिस फर्म को सर्टिफिकेट दिया जाता है उससे मोटी रकम वसूल की जाती है, ये तरीका सरासर गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें