फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भरतौल वॉरियर्स और स्पार्टन स्ट्राईकर्स ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भरतौल प्ले स्टेशन पर आयोजित की जा रही भरतौल प्रीमियर लीग में भरतौल वॉरियर्स और स्पार्टन स्ट्राईकर्स ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। भरतौल लायंस की टीम 11.2 ओवरों में 58 रन के ही स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसमें मनोहर पटेल और लाल बहादुर पटेल को छोड़कर, कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरतौल वॉरियर्स की टीम ने 7.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। दूसरा मुकाबला राइजिंग भरतौल और स्पार्टन स्ट्राईकर्स के मध्य हुआ। इसमें स्पार्टन स्ट्राईकर्स सात विकेटों से विजेता बनी। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग भरतौल की टीम 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन स्ट्राईकर्स की टीम ने 11 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। राहुल ने 30 रन बनाए। राइजिंग भरतौल के सचिन ने तीन विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें