फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने साइबर ठगी के आठ लाख में से 5.50 लाख रुपये वापस कराए

Sat, 08 Aug 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को उसके खाते से ठगे गए आठ लाख रुपये में से 5.50 लाख रुपये वापस कराए हैं। टीम शेष रकम की रिकवरी में लगी हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस एलए अपार्टमेंट निवासी नरेशचंद्र सूद ने 18 जून को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिये संपर्क कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने उनसे आधार, पैन और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके खाते से आठ लाख रुपये निकाल लिए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न एजेंसियों और बैंक के साथ समन्वय स्थापित किया। मनी ट्रेल का पीछा करते हुए यह राशि बरामद की गई।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शेष राशि को रिकवरी का प्रयास जारी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाता, ओटीपी, सीवीवी या यूपीआई पिन जैसी गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे समय रहते धनराशि को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें