फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी की मटरगश्ती तो पुलिस ने दौड़ाया, 203 गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने सड़कों पर घूमकर लिया जायजा, व्यवस्था उल्लंघन के 30 मामले दर्ज, 3152 वाहनों का चालान

बरेली। सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ अफसरों के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने अभियान चलाया। शाम तक अलग-अलग थानों में 203 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में 30 मामले दर्ज किए गए। सैकड़ों वाहनों का चालान और कई वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक मंडी खोलने का आदेश था। इसलिए पुलिस ने सुबह के वक्त ज्यादा सख्ती नहीं की, क्योंकि अधिकांश लोग जरूरी सामान खरीदने जा रहे थे। दोपहर बारह बजे के बाद भी स्थिति यही रही तो सख्ती बढ़ाई गई। इस बीच कमिश्नर, डीआईजी. डीएम व एसएसपी ने सड़कों पर घूमकर माहौल देखा। कई जगह रुककर अधिकारियों ने फिजूल में घूमने वालों को टोका और फिर पुलिस को ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश दिए। फिर डंडा चला और प्रेमनगर, बारादरी, इज्जतनगर, सुभाषनगर, सीबीगंज व बिथरी आदि थानों में घुमक्कड़ों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शाम पांच बजे तक थाना बारादरी में 20, थाना प्रेमनगर में 22, थाना सुभाषनगर व थाना किला में 19 छह लोगों को पकड़कर कार्रवाई की गई। शाम सात बजे तक जिले में 11797 वाहनों को चेक किया गया। इनमें 3152 वाहनों का चालान किया गया।

कुल नौ लाख 17 हजार रुपये जुर्माना दिया गया।

सीबीगंज। पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। इनमें बिधौलिया से सद्दाम, तौफीक, आरिफ खाँ व प्रदीप को पकड़ा गया। महेशपुरा, सनईया रानी गांव से भी धरपकड़ की गई। इनमें अधिकांश लॉकडाउन तोड़कर बाइकें दौड़ा रहे थे।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर। लाकडॉउन का पालन न करने पर पुलिस ने धारा 188 के तहत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर 35 लोगों और 78 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें