फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वकील के कपड़ों में होने के कारण नहीं पहचान सके पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुई दो अफसरों की हत्या में वांछित आरोपियों ने बुधवार को पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सफेद शर्ट और काली पैंट, काला जूता पहनकर पहुंचे केशव सिंह और उसका भाई चंद्रशेखर इस तरह कोर्ट परिसर में दाखिल हुए जैसे वह दोनों वकील हों। वकील जैसे दिखने वाले कपड़ों के कारण सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उन्हें पहचान नहीं सके। दोनों आसानी से अदालत में पहुंचकर आत्मसमर्पण करने में सफल रहे।
विज्ञापन

इस बहुचर्चित हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं साजिशकर्ता के रूप में दो अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा अजय के सगे भाई केशव सिंह और तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह को भी इस मामले में आरोपी बनाते हुए पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।
इसके अलावा अजय के एक अन्य भाई चंद्रशेखर के खिलाफ 25 मार्च को एचपीसीएल प्लांट के ही एक कर्मचारी के साथ मारपीट का केस भी दर्ज है। पुलिस लगातार इनकी तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचते रहे।
विज्ञापन



पहले भी थी सरेंडर की योजना, 6 अप्रैल को नहीं पहुंचे थे आरोपी
सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले से ही कोर्ट में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दे रखा था। 6 अप्रैल को इस संबंध में सुनवाई भी निर्धारित थी। हालांकि उस दिन पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दोनों आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचे और सरेंडर टाल दिया। इसके बाद 8 अप्रैल को अचानक रणनीति बदलते हुए दोनों आरोपी कोर्ट में पहुंचे और चुपचाप आत्मसमर्पण कर दिया। माना जा रहा है कि पुलिस को गुमराह करने की यह योजना पहले से ही तैयार कर ली गई थी।


पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल
आरोपियों के इस तरह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में चूक को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन शुरू हो गया है। अब पुलिस के स्तर से यह पता लगाया जाएगा कि आखिर किस स्तर पर चूक हुई। वहीं, सरेंडर के बाद अब आरोपियों से पूछताछ के जरिए हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें