फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मार्च में शुरू होगा सथरापुर में बना प्लांट, खत्म होगा कूड़े का पहाड़

Mon, 09 Feb 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए मार्च माह में सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू होने जा रहा है। प्लांट के संचालन के लिए जनवरी में पीपुल्स एसोसिएशन फॉर टोटल हेल्प यूथ एप लूज (पाथ्या) एजेंसी का चयन हुआ था।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, शहर के 80 वार्ड में प्रतिदिन करीब 500 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। यह कड़ा बाकरगंज स्थित डंपिंग मैदान ले जाया जाता हैं। यहां पर कूड़े का बड़ा पहाड़ बना हुआ हैैं। आवासीय क्षेत्र से कूड़ा हटाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसी को देखते हुए सथरापुर स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू करने की तैयारी है।
जनवरी में 10 कंपनियों के ऑनलाइन चयन के बाद पाथ्या को उसके अनुभव के कारण चुना गया। निगम और एजेंसी के बीच एमओयू हो गया है। मार्च में प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर के कूड़े का निस्तारण बाकरगंज स्थित छोटे प्लांट में किया जा रहा है, जिसकी क्षमता शहर के कुल कचरे के मुकाबले काफी कम है। नगर निगम द्वारा चयनित एजेंसी को कूड़ा निस्तारण के लिए 446 रुपये प्रति टन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्लांट के शुरू होने से न केवल शहर की सड़कों पर सफाई बेहतर होगी, बल्कि वैज्ञानिक पद्धति से कचरे का प्रबंधन होने से पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें