फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यापारी से बैग लूटने की कोशिश करने वाले को पकड़ा

विज्ञापन
अभियुक्त भूपेंद्र सिंह
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। व्यापारी से रुपयों का बैग लूटने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। उस पर कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व शुक्रवार को कस्बा के व्यापारी शिव ओम अग्रवाल अपनी दुकान शाम करीब सवा सात बजे बंद करके घर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक बदमाश ने व्यापारी से रुपयों का थैला लूटने की कोशिश की थी। घटना के खुलासे में लगी पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को ब्लॉक मोड़ पर खोखा के पास संदिग्ध रूप से बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने भागने की कोशिश की। घेराबंदी करके युवक को पकड़कर पुलिस थाना ले आई। जानकारी करने पर आरोपी युवक ने अपना नाम भूपेंद्र सिंह मोहल्ला माली वार्ड फतेहगंज पश्चिमी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें