फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट एरिया करोलान के लोगों ने खोल दिया सील इलाका, खुद हटा दीं बल्लियां

विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र का अवरोध हटाकर कुछ यूं घूम रहे हैं युवा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। हॉटस्पाट एरिया में बल्लियां लगने से लोग परेशान हैं। संक्रमित मरीज मिलने के बाद बिहारीपुर करोलान को हॉटस्पॉट बनाया गया है। इससे लोगों को जब क्षेत्र में बाहर निकलने में दिक्कत हुई तो उन्होंने खुद ही बल्लियां हटा दीं, लेकिन प्रशासन खामोश है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर करोलान में 10 दिन पहले कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने बिहारीपुर ढाल के पास करोलान समेत 400 मीटर के इलाके को सील कर दिया गया था। हालांकि लोग पुलिस की नजरों से बचकर निकलते रहे, लेकिन दुपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें होने लगीं। रविवार को वहां पुलिस नदारद थी तो लोगों ने मौका देखकर बल्लियां हटाकर हॉटस्पॉट का सील इलाका खुद ही खोल दिया। बल्लियां हटते ही बाइक सवारों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें