फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हेल्प डेस्क की सलाह से आसान हो रही प्रवेश की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) की हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन 30-35 विद्यार्थी प्रवेश, पाठ्यक्रम चुनने और फॉर्म संबंधी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। हेल्प डेस्क इनका निस्तारण कर विद्यार्थियों की राह आसान बना रही है। इस हेल्प डेस्क को पांच जुलाई से शुरू किया गया था। अब तक 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधी जटिलताओं से मुक्ति मिली है।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क समिति के सदस्य अनुज सिंह ने बताया कि विद्यार्थी अभी भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि उन्हें किस विषय में अपना भविष्य बनाना चाहिए। अधिकांश विद्यार्थियों की तो काउंसलिंग करनी पड़ रही है और पाठ्यक्रम चुनने में उनकी सहायता की जा रही है। अन्य सदस्य डॉ. निवेदिता ने बताया कि रोजाना कई छात्र-छात्राएं केवल यही पूछने आते हैं कि उन्हें अपना फॉर्म कहां जमा करना होगा या संबंधित विभाग कहां है। अभी तक कोई भी विद्यार्थी प्रवेश में आ रही कोई भी गंभीर समस्या को लेकर हेल्प डेस्क पर नहीं आया है।


प्रवेश संबंधी जानकारी लेने पहुंचे

अभिषेक यादव ने बताया कि वह अपनी बहन के लिए एमए एजुकेशन में प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क पर गए थे। वहां मौजूद सदस्यों ने बताया कि यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध नहीं है। उन्हें वीरांगना अवंतीबाई लोधी महिला महाविद्यालय में प्रवेश लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन








आकाश सिंह ने बताया कि वह बीफार्मा में प्रवेश की जानकारी लेने रुविवि आए थे। गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हेल्प डेस्क पर जाकर जानकारी लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क पर जाने पर उन्हें विभाग में जाने की सलाह दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें