फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मार्ट मीटर लगाने की गति धीमी, अब तक लगे केवल चार हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा और आसपास देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस वजह से अब तक कस्बा और आसपास गांवों में केवल चार हजार ही लग सके।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही से सितंबर तक की समयसीमा खत्म हो चुकी है। लक्ष्य पिछड़ने पर अफसरों ने इनके ठेकेदारों पर पेच कसते हुए तेजी लाने और नए कनेक्शन पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश दिए हैं। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र पर कस्बे में 10,738 और देहात क्षेत्र में 30,638 उपभोक्ता हैं, जिसमें सितंबर माह के अंत तक अपडेट डाटा के अनुसार 2675 और देहात में 1461 स्मार्ट मीटर ही लग सके हैं। इस मामले में एसडीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आईएससी और शिवाजी इंटरप्राइजेज नवाबगंज को ठेका मिला है। कार्यदायी संस्थाओं के ठेकेदारों द्वारा धीमी गति से स्मार्ट मीटर लगाने की सूचना मिल रही थी, जिसको लेकर संस्था को तेजी से काम करने के आदेश दिए गए हैं। नए कनेक्शन में स्मार्ट मीटर शुरू से ही लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर सोलर, प्रीपेड और नेट मीटर का कार्य करेगा। यह स्मार्ट मीटर अपने आप एनर्जी लेकर स्वयं बिल बनाकर उपभोक्ता के मोबाइल फोन पर मेसेज भेजने का कार्य करेगा। संवाद
उपभोक्ताओं को नहीं भा रहे स्मार्ट मीटर

विद्युत उपभोक्ता को अपने-अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवाने होंगे, लेकिन उनको स्मार्ट मीटर रास नहीं आ रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटरों में बिल अधिक आ रहा है, जिसको लेकर बिल का भुगतान और संशोधन कराने को वे चक्कर काट रहे हैं। तहसील क्षेत्र में इनके यहां मीटर लगाना चुनौतीपूर्ण : बिजली निगम के अनुसार करीब अब तक एक से दो साल के बीच पांच हजार उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं चुकाए हैं। ऐसे में इनके यहां स्मार्ट मीटर लगाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


कस्बा व देहात क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द काम को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि सभी उपभोक्ता अपना पुराना बिल शीघ्र जमा कर दें। नहीं मानने पर कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र सिंह, एसडीओ, विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें