सोमवार को कोरोना जोनल हेड एसपी क्राइम ने आरआई के साथ किया निरीक्षण
बरेली। शहर में मिले कोरोना वायरस से संक्रमित नोएडा में नौकरी करने वाले युवक समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों की देखभाल कर रहे डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के लिए अस्पताल के बाहर क्वारंटीन फैसिलिटी का इंतजाम किया गया है। ऐसेे में अब इमर्जेंसी सेवाओं के लिए पुरानी पुलिस लाइन स्थित अस्पताल को भी क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। एसपी क्राइम ने सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी पुलिस लाइन का अस्पताल पिछले काफी समय से बंद पड़ा है। अब पुलिस प्रशासन इस अस्पताल को क्वारंटीन सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वहां साफ-सफाई व लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी देखी जा रही है। सोमवार को एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने अस्पताल का मुआयना किया। भर्ती करने व ठहरने की व्यवस्था करने के लिए बाजार से आवश्यक वस्तुएं भी खरीदी गई हैं।